{"_id":"5f7db6388ebc3e9bbf6b37ab","slug":"balu-khanan-faizabad-news-lko5439436130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज ढलते ही शुरू हो जाता है अवैध बालू खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज ढलते ही शुरू हो जाता है अवैध बालू खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुजागंज। रूदौली तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में शाम होते ही बालू का अवैध खनन शुरू हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सरयू नदी के किनारे लगभग आधा दर्जन गांवों में बालू का खनन देर रात तक चलता है।
तहसील क्षेत्र के महंगू का पुरवा, कैथी, खैरी, सरायनसिर, मुजेहना, बरई आदि गांवों में नदी के किनारे बालू का अवैध खनन का कार्य इस समय तेजी से किया जा रहा है। बेखौफ बालू माफिया नदी का सीना तो छलनी कर ही रहे है, साथ ही भारी मात्रा में राजस्व हानि भी पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के किनारे मरौचा घाट पर जेसीबी मशीनों से भी खनन बड़े पैमाने पर होता है, नदी से कुछ ही दूरी पर बालू डंपिंग के नाम पर अवैध बालू का व्यापार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। स्थानीय बालू माफिया डंपिंग की बालू रिलीज करवाकर बालू का व्यापार करते है। प्रदेश सरकार के लाख दावों के बाद भी तराई क्षेत्र में अवैध बालू का व्यापार रुकने का नाम नही ले रहा है। शुजागंज चौकी इंचार्ज द्विवेश द्विवेदी ने बताया कि अवैध बालू खनन कि जानकारी मिली है, जिसके बाद से रोज नदी किनारे रात्रि में गश्त की जा रही है जल्द ही इस काम में लिप्त लोगों को गिरफ्त में लिया जाएगा।