फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya

लखनऊ की सिग्नेचर बिल्डिंग की तरह होगा नगर निगम का नया कार्यालय

Sat, 02 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya
अयोध्या। नगर निगम रामनगरी में विकास की गंगा बहाने के साथ अपना नया कार्यालय बनाने जा रहा है। नगर निगम परिसर में 80 हजार स्क्वायर फीट में नया कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इसका स्वरूप लखनऊ के पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग जैसा होगा। इसके लिए शनिवार को नक्शा फाइनल कर दिया गया है। अब जल्द ही भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष से नगर निगम की प्रस्तावित बिल्डिंग का स्थान नहीं फाइनल हो पा रहा था। शासन से मंजूरी के बाद भी भूमि की तलाश में एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया। अभी हाल ही में नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया कि भूमि की तलाश करने के बजाय नगर निगम परिसर में ही नवीन कार्यालय स्थापित किया जाए। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। सारी जद्दोजहद अर्किटेक्ट को लेकर फंसी हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ की स्पेस जीएनएस कंपनी ने फाइनल प्रजेंटेशन किया। इसमेें नगर निगम की ओर से प्रस्तावित 80 हजार स्क्वायर फीट में बिल्डिंग बनाने की बात तय हुई। बिल्डिंग पांच मंजिला होगी। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा रहेगी जबकि अन्य फ्लोर पर मल्टीपर्पज हाल व निगम का कार्यालय होगा। इसमें सभाकक्ष के अलावा महापौर, नगर आयुक्त, पार्षद व अन्य अधिकारियों के लिए अलग-अलग कमरे बनेंगे। इसके साथ ही भवन पूरी तरह से भूकंप रोधी होने के साथ-साथ सुरक्षा व सुविधा की दृष्टि से भी आधुनिक होगा। कंपनी के प्रजेंटेशन पर नगर आयुक्त ने अपनी मोहर लगा दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में ही नगर निगम की मुख्य बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके लिए स्पेस जीएनएस की डिजाइन को मंजूर कर लिया गया है। इसका स्वरूप लखनऊ के सिग्नेचर भवन जैसा होगा। उम्मीद है कि 15 जनवरी तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-विशाल सिंह, नगर आयुक्त, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed