फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

रेप पीड़िता व परिजनों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

Wed, 18 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
पूराबाजार/अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी के साथ हुई रेप की घटना में पीड़ित और परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व विधायक जगदीशपुर राधेश्याम कनौजिया ने किया। जहां पीड़िता ने श्री कनौजिया को अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि जबरदस्ती बयान बदलवाने के लिए उसके साथ पुलिस प्रशासन की महिला पुलिस कर्मी ने मारपीट की।
विज्ञापन

श्री कनौजिया ने पीड़िता और उनके परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग उठाई। प्रतिनिधि मंडल में शामिल अयोध्या जनपद के प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

कहा कि बीजेपी की सरकार में कहीं बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार केवल मिशन शक्ति का फर्जी ढोल पीट रही है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता के गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया घटना की पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजी जा रही है। यदि पीड़िता को पांच दिन के अंदर न्याय नहीं मिलता तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने पर मजबूर होगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मधु पाठक, संजय तिवारी, शरद शुक्ला, शैलेश शुक्ला, अजीत वर्मा, अब्दुल हकीम, उमेश उपाध्याय, महंत जयमंगल दास, राम नरेश मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित बेटियों के साथ बढ़ी बलात्कार की घटनाएं : अवधेश
अयोध्या। प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो कि देश व प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। दलित समाज की बेटियों के साथ ऐसे मामले अधिक हो रहे हैं। यह सिलसिला प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और सरकार इसे रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में कही।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार का बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ व सबका साथ-सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। आज दलित समाज सहित अन्य सभी वर्गों की महिलाएं, बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। पासी समाज में पैदा हुई वीरांगना ऊदा देवी ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। यह देश सीता, सावित्री, रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना ऊदा देवी का है। बेटियों के साथ आए दिन हो रही इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर रही हैं। सरकार का इकबाल नहीं है, ना ही किसी के मन में सरकार का भय व दहशत है।
उन्होंने इन घटनाओं में शामिल आरोपियों पर तेजी से ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दिलाने, पीड़ितों के परिवारीजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने, इन घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। कहा कि इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता करके सपा धरना-प्रदर्शन व आंदोलन को मजबूर होगी।
भाजपा सरकार में जंगलराज : गया चरन दिनकर
पूरा बाजार। भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार व शोषण जारी है, जिससे प्रदेश में जंगलराज की स्थिति पैदा हो गई है। आज दलित वर्ग डरा हुआ है, भाजपा नेताओं के संरक्षण में दबंग मनमानी कर रहे हैं। यह बात बसपा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता विरोधी दल गया चरन दिनकर ने कही।
वह बसपा प्रतिनिधिमंडल के साथ थाना महाराजगंज क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर गांव पहुंचा है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गांव के दलित डरे हुए हैं, पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही है। कहा कि पीड़ित परिवार के पास कृषि करने के लिए जमीन व रहने के लिए छत भी नहीं है। इसकी व्यवस्था सरकार को तत्काल करनी चाहिए। बसपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नेता विधान परिषद दिनेश चंद्र, जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप, विश्वनाथ पाल, बाबू रामकरन, दिलीप कुमार विमल, पवन गौतम, मोहम्मद असद्र सालिगराम सागर, कृष्ण कुमार, रवि मौर्या, अनिल गौतम, विजय वर्मा, मुन्नालाल, राम सुमेर, विनोद गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed