फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मांगी एनओसी व स्टीमेट

Wed, 18 Nov 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सात रेलवे क्रॉसिंगों पर रोड ओवरब्रिज के निर्माण हेतु सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को वन विभाग, सेतु निगम, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, जल निगम, रेलवे तथा दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। सभी विभागों को अपनी एनओसी व स्टीमेंट शीघ्र सेतु निगम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इससे पहले सांसद ने पांच नवंबर को रेलवे, लोकनिर्माण, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ इनका स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसमें 25 नवंबर तक स्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि मोदहा क्रॉसिंग नंबर-121, टेढ़ी बाजार-मोहबरा मार्ग क्रॉसिंग नंबर-111, दर्शननगर मार्ग क्रॉसिंग नंबर-107 पर फोर लेन तथा लालबाग-फतेहगंज क्रॉसिंग नंबर-118, बड़ी बुुआ परिक्रमा मार्ग क्रासिंग नंबर-112, विद्याकुंड-दर्शननगर मार्ग क्रासिंग नंबर-108 तथा सूर्यकुंड चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग क्रासिंग नंबर-105 पर टू लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना है। बताया कि बैठक में सभी विभागों से शीघ्र एनओसी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि अयोध्या को उसकी गरिमा व महिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। राममंदिर निर्माण शुरू होने के उपरांत देश विदेश के पर्यटकों का अयोध्या आगमन बढ़ा है। उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात सुविधा जिसमें प्रमुख स्थान रखती है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शहर के विकास में अहम कड़ी साबित होगा। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय, परियोजना प्रबंधक नागर कार्य इकाई जलनिगम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर व सीएमआई रेलवे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed