{"_id":"5f7c89478ebc3eefb908a043","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5438469109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड के पीड़ित परिवार को मिले वाई श्रेणी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड के पीड़ित परिवार को मिले वाई श्रेणी सुरक्षा
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फोटो नं.
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथरस कांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा तथा सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराने की मांग कर रहे थे। बाद में प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा बख्श सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री मिश्रा, यूके द्विवेदी, राजीव पाठक, हर्षवर्धन कोरी आदि ने कहा कि उत्तर प्रदेश केे हाथरस मे हुई इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने योगी सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता सुरक्षित रहे, लेकिन योगी सरकार रक्षक की जगह भक्षक बन गई है। हाथरस मे हुई घटना इसी का जीता जागता उदाहरण है जहां गुड़िया और पीड़ित परिवार को न्याय की जगह प्रदेश सरकार द्वारा डराया व धमकाया जा रहा है, योगी सरकार द्वारा पुलिस पीड़ित दलित परिवार की पहरेदारी, बिना परिवार की सहमति के गुड़िया का शव जलाना, सबूत नष्ट करना , पुलिस प्रशासन के सामने क्षेत्र के विशेष जाति के दबंग लोगों द्वारा पीड़ित दलित परिवार को खुलेआम धमकाने से स्पष्ट है कि योगी सरकार मे पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं है। बीते सोमवार को आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह, दिल्ली डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला, दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, पंजाब नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा, आप प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला आदि लोग पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग व सांत्वना देने पहुंचे थे। पर पुलिस सुरक्षा के बीच हमला हुआ सुरक्षा में हुई इतनी बड़ी चूक प्रदेश सरकार की नियत पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्रदेश में पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय मिलना असंभव है।