{"_id":"5f7c764b8ebc3e9bea14e160","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5438005112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बाल्य काल किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बाल्य काल किया वर्णन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग के किनारे स्थित रामायण कालीन मान्यता का माता कवरजा धाम मऊ भैरवपुर टिकरा में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा व्यास पंडित अमरनाथ पांडेय ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके भाइयों की बाल लीला तथा शिक्षा दीक्षा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान कथा व्यास ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कथा के दौरान संगीतमयी भजन कीर्तन पर श्रोता तालियां बजाकर झूमते रहे। शुक्रवार को शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भक्ति पूर्ण माहौल में किया गया। कथा व्यास पंडित अमर नाथ पांडेय के मुखारविंद से राम कथा की अमृत वर्षा की शुरुआत हुई। इस दौरान विपनेश पांडे दीपू पाठक, जयशंकर मिश्र, राम प्रकाश पांडे सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजक मंडल ने बताया कि रामकथा कार्यक्रम के प्रेरक और संरक्षक वशिष्ठ पीठाधीश्वर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी है।
बताया कि धार्मिक महोत्सव कार्यक्रम 10 अक्तूबर तक चलेगा। रामकथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। 11 अक्टूबर को हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बीच में रक्तदान शिविर सहित अन्य कई आयोजन किया जा रहा है।