{"_id":"6b0c685c62d70a6c3e0ea85b","slug":"child-killed-after-being-struck-by-a-tractor-trolley-ayodhya-news-c-97-1-ayo1049-164229-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत
Sun, 29 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
शुजागंज। रुदौली के शुजागंज चौकी अंतर्गत भेलसर-टिकैतनगर संपर्क मार्ग पर हंसनामऊ मोड़ के पास रविवार को मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और उनका तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे हुजैफा को मृत घोषित कर दिया।
चंद्रामऊ रसीदपट्टी निवासी मुशर्रफ अपनी पत्नी शमीना और तीन वर्षीय बेटे हुजैफा के साथ बेलखारा से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोपेपुर चौराहे की ओर से मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। हंसनामऊ मोड़ के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शमीना का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हुजैफा को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।