{"_id":"5e18b8e78ebc3e87c11d7f4b","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko502380290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष पूर्णिमा पर सरयू स्नान को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष पूर्णिमा पर सरयू स्नान को उमड़े भक्त
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू में स्नान के बाद पूजन करती श्रद्धालु।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पौष पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू तट पर श्रद्धा का संगम नजर आया। ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू में स्नान-दान एवं मंदिरों में दर्शन-पूजन का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर दान पुण्य किया।
इसके बाद श्रद्धालुओं का काफिला विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उन्मुख हो चला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रमुख मंदिरों के आसपास की निगरानी सीसीटीवी से की गई।
शुक्रवार को पौष पूर्णिमा पर सर्दी के मौसम में भी श्रद्धालुओं में स्नान-दान का उल्लास दिखा। श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर पूजन अर्चन करते हुए दान पुण्य किया। जैसे-जैसे सूर्य की रश्मियां ऊपर उठती गईं श्रद्धालुओं को कारवां भी स्नान को पहुंचता रहा।
विज्ञापन
आस्था के आगे ठंडक भी बौनी साबित होती दिखी। सरयू नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सरयू जल लेकर पौराणिक शिव मंदिर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला कनकभवन, हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकल पड़ा। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
श्रद्धालुओं ने रामलला व कनकभवन के दरबार में भी माथा टेका। दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मजिस्ट्रेटों के हवाले सुरक्षा की कमान रही। सरयू घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा दिखा।