फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ATMs were empty, people protesting

एटीएम हुए खाली, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Dec 2016 10:12 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
ATMs were empty, people protesting
फैजाबाद-रविवार को खवासपुरा में बीओबी बैंक की मुख्य शाखा पर एटीएम पर पैसा न होने के कारण प्रदर्शन करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
बैंक अवकाश के दूसरे दिन रविवार को शहर से लेकर गांव तक लगे एटीएम शोपीस साबित हुए। ग्राहक  पैसा निकालने के केलिए एक जगह से दूसरे जगह दौड़ लगाते रह गए लेकिन ज्यादातर जगहों पर एटीएम में कैश नहीं होने या खराबी होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ख्वासपुरा क्षेत्र के एक एटीएम के पास दूसरे जिलों से आए लोगों ने रुपया नहीं होने से आक्रोशित हो जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैंक बंद हुए जो कि अब मंगलवार को खुलेंगे। ग्राहकों को भरोसा था कि जगह-जगह लगे एटीएम उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे। हाल यह रहा कि बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम सेवाओं पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


लोग अपनी जरूरतों के लिए एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं लेकिन कदम-दर-कदम एटीएम या तो खराब हुए मिल रहे हैं या उनमें पैसा ही नहीं है। उस समय तो लोगों के सब्र का बांध और टूट जा रहा है जबकि लाइन में लगे-लगे तीन-चार घंटा बीतने के बाद जब उनका नंबर आता है तो पता चलता है कि एटीएम में रुपया ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के ख्वासपुरा, मोदहा, साहबगंज, सआदतगंज, चौक, गुदड़ी बाजार, देवकाली, नियांवा, नाका मकबरा, अवध विवि के पास तथा रीडगंज आदि क्षेत्रों में लगे ज्यादातर एटीएम आउट ऑफ ऑर्डर रहे।


तहसील प्रतिनिधियों से मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर, रुदौली, अमानीगंज, मवई, हैरिंग्टनगंज, तारुन, पूरा बाजार, मसौधा, मया बाजार, चौरे बाजार, सोहावल, ड्योढ़ी, कुमारगंज आदि बाजारों में लगे एटीएम की सेवाएं रविवार को ध्वस्त रही। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed