फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शाहजहांपुर सांसद के भाई को सरे बाजार दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

शाहजहांपुर सांसद के भाई को सरे बाजार दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। कार सवार पांच युवकों ने रविवार की शाम शाहजहांपुर की भाजपा सांसद के चचेरे भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वारदात खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में अंजाम दी गई। घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई है। सीओ मिल्कीपुर समेत इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने एक को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ दलित उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, धमकी व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बताया गया कि खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय काली प्रसाद पुत्र सीताराम बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती गोंडा जनपद में हैं। उनके चचेरे भाई सुरेंद्र बहादुर आईपीएस अधिकारी तथा चचेरी बहन कृष्णा रावत पश्चिम के शाहजहांपुर जनपद से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे वह अपनी बाइक से अमानीगंज बाजार जा रहे थे। बाजार के पास पहले से मौजूद कार सवार लोगों ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक काली प्रसाद बाइक समेत नीचे गिर पड़े। इसके बाद कार से उतर लाठी-डंडे व हाॅकी से लैस पांच लोगों ने दलित शिक्षक पर हमला बोल दिया और सरे बाजार दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सरे बाजार हुई इस वारदात से बाजार में हलचल मच गई और भयभीत दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व हमलावर मौके से भाग गये। पुलिस ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया है। मौके पर पहुंचे सीओ मिल्कीपुर नवीन नायक तथा इलाकाई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ मिल्कीपुर नवीन नायक ने बताया कि मामले में मोहम्मदपुर गांव के ही रहने वाले बबलू सिंह समेत पांच के खिलाफ दलित उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, धमकी व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धारा में बढ़ोतरी का जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed