फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मिल्कीपुर में बच्ची को उठा ले गया भेडि़या!

मिल्कीपुर में बच्ची को उठा ले गया भेडि़या!

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव से बीती रात एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में बिस्तर से लापता हो गई। वह अपनी मां के साथ सो रही थी। परिजनों ने चारपाई पर मां संग सो रही बालिका को भेड़िए या किसी अज्ञात जानवर द्वारा उठा ले जाने की आशंका जताई है। गांव के समीप गेहूं के खेत में किसी जानवर के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस व वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन की, मगर खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका। उधर वन विभाग ने भेड़िए के आने की सूचना से इंकार किया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की आशंका पर तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी धूमप्रसाद रैदास की नातिन डेढ़ वर्षीय रोहिणी अपनी मां मंजू के साथ घर के बाहर बने ओसारे में सो रही थी। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मंजू किसी काम से बिस्तर से उठी। वापस लौटी तो देखा कि चारपाई पर लेटी रोहिणी बिस्तर से गायब थी। जिस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने रातभर इधर-उधर खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्राम प्रधान साधूूराम व पूर्व जिपं सदस्य गंगादीन रावत ने इसकी सूचना खंडासा थानाध्यक्ष आरआर सिंह राना व वन विभाग के रेंजर एपी यादव को दी। एसओ खंडासा मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उधर वन रक्षक सुरेश यादव व जगदंबा यादव भी जानकारी पर गांव पहुंचे और आसपास के खेतों और जंगल में तलाश कराई। पुलिस व वन विभाग के साथ ग्रामीण भी तलाश में जुटे, मगर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। बालिका के परिजनों ने गांव में भेड़िए के दस्तक की आशंका जाहिर की है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। गांव के समीप गेहूं के खेत में किसी जानवर के निशान पाए गए हैं और गांववाले भी भेड़िया या तेंदुआ द्वारा बालिका को उठा ले जाने की आशंका जताते हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed