फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   98 nomination file for DDC and 609 file for BDC

डीडीसी के 98 व बीडीसी के 609 परचे दाखिल

Thu, 01 Oct 2015 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच भीड़-भाड़ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 98 प्रत्याशियों ने परचे भरे।
विज्ञापन


जबकि सोहावल, रुदौली व मवई ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 609 नामांकन हुए। दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत सोहावल, रुदौली और मवई की 12 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन


सुबह से ही कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए थे। नामांकन के लिए दोपहर तक बहुत कम भीड़ रही।

दोपहर बाद नामांकन स्थल पर भीड़ बढ़नी शुरू हुई तो नामांकन का समय समाप्त होने तक भीड़ रही। नामांकन स्थल के बाहर नारे गूंजे। वाहनों के साथ प्रत्याशी अपना नामांकन करने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में एक-दो प्रत्याशियों को भेजा जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के सामने दाखिल किया।


गुरुवार को नामांकन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम भी शामिल बताया गया है। रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के मुताबिक, गुरुवार को कुल 98 लोगों ने नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed