{"_id":"5c5c2e40bdec224dab6000dc","slug":"91549545024-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों-अभिभावकों को बगैर सूचना बंद रहे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों-अभिभावकों को बगैर सूचना बंद रहे सरकारी स्कूल
विज्ञापन

अयोध्या। जिले के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने ताला न खोलते हुए बुधवार को पढ़ाई ठप कर दी। इसकी सूचना न स्कूल ने बच्चों व अभिभावकों को दी, न ही शिक्षा विभाग ने।
इसका खामियाजा सुबह बारिश व ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे नौनिहालों को भुगतना पड़ा। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में 10:12 बजे तक ताला लटका रहा और 10 बच्चे बस्ता लिए गुरुजी का इंतजार करते रहे।
लंबे इंतजार के बाद लौटने को विवश हुए। प्राथमिक विद्यालय हसनू कटरा में 10:26 बजे तक कोई अध्यापक उपस्थित नहीं हुआ। कक्षा पांच के सत्यम निषाद, राज शर्मा, कक्षा तीन के हिमांशु सोनी, ललित सोनी व कक्षा पांच के शिखा ने बताया कि पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
स्कूल आए तो ताला बंद है। प्राथमिक विद्यालय महाजनी टोला में 10:16 बजे तक कोई शिक्षक व अन्य कर्मचारी नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ बच्चे रोज की भांति आए थे, कुछ देर इंतजार किए और बिना पढ़ाई के वापस लौट गए।
सभी ब्लॉकों में शिक्षकों की हड़ताल प्रभावी रही। प्राथमिक विद्यालय गुलचप्पा खुर्द, प्राथमिक अरकुना सोहावल, अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लीला पांडेय का पुरवा, धमथुवा, बीकापुर के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर पारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुई सहाय सिंह, कोछा बाजार के प्राथमिक विद्यालय पूरे चंद्रिका पांडेय सहित अन्य स्कूलों में यही स्थिति रही।
मिल्कीपुर क्षेत्र में एबीएसए कार्यालय इनायतनगर पर परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों द्वारा कार्य बहिष्कार कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि 172 विद्यालय बंद रहे। 616 अध्यापकों में 584 हड़ताल पर रहे।
नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जिन स्कूलों से शिक्षक नदारद रहे हैं, उनका वेतन काटने के साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार कार्रवाई होगी।