{"_id":"5c44c1d3bdec22736a76876f","slug":"91548009939-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर मारा छापा, जेसीबी व एसयूवी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर मारा छापा, जेसीबी व एसयूवी सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन पर मारा छापा, जेसीबी व एसयूवी सीज
अयोध्या। जनपद में अवैध बालू खनन पर शनिवार रात एसडीएम सदर ने कार्रवाई करते हुए अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा मांझा में एक जेसीबी व एक एसयूवी वाहन को सीज किया है।
इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह खनन खेत में किया जा रहा था। खेत मालिक मिट्टी के नीचे दबे बालू को अवैध रूप से खनन कर बेच रहा था।
एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज हुलगी ने शनिवार रात अयोध्या कोतवाली पुलिस के साथ तिहुरा मांझा में छापेमारी की। इस दौरान यहां खेतों में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था।
टीम को देखकर मौके से कई फरार हो गए। मौके से टीम ने एक जेसीबी व एक एसयूवी वाहन जब्त कर सीज कर दिया। पुलिस ने जेसीबी चालक रजनीश निवासी मऊ यदुवंशपुर थाना कैंट व एसयूवी चालक राजू यादव निवासी पूराकलंदर को मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं, सुबह सूचना मिलने पर खनन अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्शननगर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया आरोपी खनन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
सरयू के कछार में बाढ़ के दौरान खेतों में बालू आ जाती है। हालांकि खेत मालिकों को खेत से बालू हटाने की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग इस बालू को अवैध रूप से बेचते हैं।
यहीं नहीं खेतों से मिट्टी हटाकर उसके नीचे दबे बालू को भी निकालकर बेचने का अवैध कारोबार भी किया जाता है। खनन अधिकारी वाईएन राम ने बताया कि उक्त मामले में भी खेत से बालू निकाल कर अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
बताया सर्वे किया जा रहा है कि यहां पर कितने लोग अवैध रूप से खेत से बालू निकालकर बेच रहे हैं। लेखपाल के नहीं रहने पर रविवार को ये कार्य नहीं हो पाया, सोमवार को सर्वे करा दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।