फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेंगें महंत परमहंस

राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेंगें महंत परमहंस

Sat, 01 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेंगें महंत परमहंस
राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेंगे महंत परमहंस
विज्ञापन


अयोध्या। राममंदिर निर्माण में हो रही देरी को लेकर अयोध्या के संतों में सरकार के प्रति नाराजगी प्रदर्शित होने लगी है। शुक्रवार को तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि एक महीने के अंदर राममंदिर निर्माण का रास्ता नहीं निकला तो, वे मंदिर के सामने स्थित अशोक वृक्ष के नीचे एक अक्तूबर से आमरण अनशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेयर से लेकर राष्ट्रपति तक भाजपा के हैं, फिर भी राममंदिर नहीं बन रहा, संत समाज अब और इंतजार नहीं कर सकता।
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने शुक्रवार को कहा कि आज बड़ी संख्या में हिंदु समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज भी राममंदिर के पक्ष में खड़ा है, राममंदिर निर्माण के लिए यह अनुकूल समय है।
विज्ञापन


चैबुर्जी मंदिर के महंत बृजमोहन दास ने भी आमरण अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि राममंदिर पर शीघ्र ही कोई निर्णय होना चाहिए। रामजन्मभूमि निर्माण समन्वय समिति के अध्यक्ष नारायण मिश्र ने कहा कि सरकार को कानून बनाकर राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। संत वरुण दास ने कहा कि राममंदिर बनने से ही राष्ट्रमंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed