फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या से रामेश्वरम् तक मिला ट्रेन का तोहफा

अयोध्या से रामेश्वरम् तक मिला ट्रेन का तोहफा

Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या से रामेश्वरम् तक मिला ट्रेन का तोहफा
अयोध्या से रामेश्वरम् तक मिला ट्रेन का तोहफा
विज्ञापन

रेलमंत्री 29 जुलाई को दिखाएंगे हरी झंडी, 80 करोड़ में होगा स्टेशन का जीर्णोद्धार

फैजाबाद। केंद्र सरकार ने अयोध्या को एक और तोहफा दिया है। राम को रामेश्वरम् से जोड़ने के लिए ट्रेन चलाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। 29 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु अयोध्या से रामेश्वरम तक चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके साथ ही वे अयोध्या रेलवे स्टेशन का 80 करोड़ रुपय से जीर्णोद्धार करने की योजना का भी शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को रेल अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें तमाम स्वीकृतियों से अवगत कराते हुए 29 को अयोध्या आने की सहमति दे दी है। कहा कि रामनगरी की गरिमा के अनुसार ही अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाराबंकी से अकबरपुर तक के रेलवे लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही 12 सौ करोड़ रुपये से ये कार्य आरंभ हो जाएंगे। बताया कि रुदौली की 145 नंबर व मोदहा की 121 नंबर क्रॉसिंग पर 37-37 करोड़ से ओवरब्रिज बनने के कार्य की भी स्वीकृति मिल गई है।
इससे पहले सांसद लल्लू सिंह ने दोपहर 12 बजे फैजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे निर्माण कार्य व एस्केलेटर निर्माण का निरीक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दो माह के अंदर ये सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

वाया इलाहाबाद-जबलपुर रामेश्वरम् तक का हो सकता रुट
रेल सूत्रों के अनुसार, अयोध्या से रामेश्वरम् जाने वाली ट्रेन फैजाबाद-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-इलाहाबाद-मानिकपुर-जबलपुर-चेन्नई होते हुए जा सकती है। हालांकि अभी रेल मंत्री के हवाले से सांसद लल्लू सिंह की ओर से की गई घोषणा से संबंधित कोई आदेश यहां जुड़वा रेलवे स्टेशनों पर नहीं आया है। अयोध्या के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह का कहना है कि अभी इस ट्रेन के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है।

बजट के लिए योगी सरकार का जताया आभार
सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार को प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अयोध्या को दिए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए आभार जताया है। कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और विकास किया जाएगा।


सांसद ने बताया कि अयोध्या के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ के बजट की व्यवस्था की है जिसमें अयोध्या का बस स्टॉप, घाटों को सौंदर्यीकरण समेत अयोध्या में रानोपाली से लेकर नयाघाट तक सड़क के दोनों किनारों पर बनी दुकानें, मकान व मंदिरों को एक रंग में रंगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed