{"_id":"5cd9b888bdec22075f5780dc","slug":"71557772424-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूल भरी आंधी व तेज बौछार के साथ बारिश की संभावना
अयोध्या। लगातार आसमान से बरस रही आग से पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तरी पाकिस्तान व जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ से प्रेरित चक्रवाती हवा से शीघ्र ही मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी व तेज बौछारों के साथ बारिश की आशंका जताई है।
पिछले दस दिन से हो रही भीषण गर्मी ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए हैं। सप्ताह भर से तापमान 40 के पार बना हुआ है। सोमवार को सुबह से ही निकली तीखी धूप से हालत पस्त दिखी। लोग रोजी-रोजगार पर निकले तो हर कदम पर हांफते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत नौनिहालों के लिए रही।
सुबह के टाइम तो किसी तरह बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन छुट्टी के समय कड़ी धूप के आतंक से उन्हें गुजरना पड़ा। गर्म हवा के थपेड़ों ने समस्या को और बढ़ा दिया। शादी-विवाह का सीजन होने के कारण भी बाजारों में दोपहर होते-होते सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
कचेहरी, तहसील, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि में लोगों की हालत खराब रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से राहत का अनुमान लगाया है।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान व जम्मू कश्मीर से लगे क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिससे प्रेरित होकर चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है।
ये मौसम गतिविधियां अब पूर्व की ओर आगे बढ़ेंगी और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी व गरज के साथ बौछारों की संभावना है।