{"_id":"5a85bd6c4f1c1b93268ba495","slug":"61518714220-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक संचालन को अंतरिम कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक संचालन को अंतरिम कमेटी गठित
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक संचालन को अंतरिम कमेटी गठित
फैजाबाद। जिला सहकारी बैंक के संचालन के लिए पांच सदस्यीय अंतरिम कमेटी का गठन कर दिया गया है। बैंक की प्रबंध समिति का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त गया था। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही बैंक के सचिव ने डिप्टी रजिस्ट्रार को इसकी सूचना भेजी थी। डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश चंद्र मिश्र ने बैंक के संचालन के लिए पांच सदस्यीय अंतरिम कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में सहायक निबंध सहकारिता फैजाबाद अशोक कुमार, सहायक निबंधक अंबेडकरनगर, एडीसीओ फैजाबाद नयन दीप यादव, अंबेडकरनगर के एडीसीओ अरविंद और मंडल कार्यालय के एक एडीसीओ शामिल है। बैंक के सचिव दिवाकर सिंह ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही अंतरिम कमेटी की बैठक हो सकती है।