फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   41 complaints resolved on police station resolution day

थाना समाधान दिवस पर 41 शिकायतों का निस्तारण

Sat, 14 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
41 complaints resolved on police station resolution day
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेष पांडेय ने माह के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर अयोध्या कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनी। एसएसपी स्वयं फरियादियों तक गए व उनके प्रार्थना पत्र को लेकर उनकी शिकायतों का समाधान किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों पर कुल 140 शिकायतें आई, इनमें से 41 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अयोध्या कोतवाली में उन्होंने लंबित शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान वहां पर कुल सात शिकायतें आई, इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल, थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनकी त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में थाना समाधान दिवस पर कुल 140 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 41 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 99 प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed