{"_id":"5c47568fbdec224a611c07a6","slug":"31548179087-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडक़री की जनसभा को लेकर सौंपी गयी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन गडक़री की जनसभा को लेकर सौंपी गयी जिम्मेदारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितिन गडकरी 29 को रखेंगे पांच परियोजनाओं की आधारशिला
अयोध्या। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की 29 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जीआईसी के मैदान में पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिसमें सरयू पर वैराज, अयोध्या से काशी फोरलेन, चौरासी कोसी परिक्रमा, सहादतगंज से नयाघाट बाईपास व राम वनगमन मार्ग का सौंदर्यीकरण शामिल है।
बैठक में आयोजन को लेकर मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी गई। जनसभा में दर्जनों विधायक व आधा दर्जन सांसद शामिल होंगे। इसके अलावा 25 हजार लोगों के जमावड़े का लक्ष्य जनसभा हेतु रखा गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन
कहा कि अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों में विकास की एक और बड़ी कड़ी जुड़ने जा रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहा कि चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय होने की आवश्यकता है।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर मंडलवार बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता पत्रकों के माध्यम से घर-घर संपर्क करके जिले को मिलने वाली इस ऐतिहासिक सौगात के विषय में जानकारी दें।
बैठक में डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पांडेय, अभिषेक मिश्रा, संजीव सिंह समेत सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा भी आठ टोलियां बनाकर जनसंपर्क करेगी। जिसके लिए पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक का आयोजन महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अशोका द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ।
इसमें सीमा श्रीवास्तव, इंद्रासेन, लता कश्यप, पायल जायसवाल, शकुंतला गौतम, रेनू सोनी, यमुनोत्री केसरवानी, सुनीता उपाध्याय, प्रतिमा मौर्य समेत अन्य मौजूद रहीं।