{"_id":"5a9ad5404f1c1bbe218b5eac","slug":"31520096576-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग पड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग पड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, केस
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग पड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, केस
मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर क्षेत्र के पलिया जगमोहन गांव में होली के मौके पर रंग पड़ने पर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आईं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को गांव के रामतेज यादव बाइक से दूध लेकर जा रहे थे कि रास्ते में गांव के ही दिवाकर के परिवार के बच्चे रंग खेल रहे थे। आरोप है कि रामतेज के ऊपर रंग पड़ जाने से उसने बच्चे को मारा-पीटा। हल्ला-गोहार पर दिवाकर, उसका भाई प्रभाकर व रामतेज के परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों में ईट-गुम्मा व लाठियों से मार-पीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई, जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अक्षयलाल सरोज ने बताया कि मामले में क्रॉस केस दर्ज करके दिवाकर व प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है।