{"_id":"5967b92d4f1c1b9e188b48a0","slug":"31499969837-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों को मिला मानदेय, जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों को मिला मानदेय, जताया आभार
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों को मिला बकाया मानदेय
फैजाबाद। कई महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर है। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय ग्रांट शासन से मिलते ही विभाग ने समस्त कार्रवाई पूरी करते हुए मार्च-अप्रैल व मई का मानदेय शिक्षामित्रों के खाते में भेज दिया है।
सर्व शिक्षा अभियान के पटल सहायक सुनील सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय बिल ब्लॉकों से पहले ही जमा था, इसलिए शासन से सोमवार को ग्रांट मिलने पर मार्च, अप्रैल व मई का बकाया मानदेय छह लाख 93 हजार रुपये शिक्षामित्रों के खातों में भेज दिया गया है।
गौरतलब है जिले में दो चरणों के 1992 शिक्षामित्र शिक्षक पद पर समायोजित होकर 40 हजार वेतन पा रहे हैं, वहीं 70 शिक्षामित्र अभी भी 3500 सौ रुपये मानदेय पर पढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
शिक्षामित्र फरवरी के बाद से ही ग्रांट नहीं होने के कारण मानदेय नहीं पाए थे। मानदेय भुगतान पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह व मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बीएसए योगेंद्र कुमार का आभार जताया है।