{"_id":"6f31cf117d477033c7f3e1c70b5d3baf","slug":"266-polling-worker-absent-from-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग में गैरहाजिर रहे 266 मतदान कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग में गैरहाजिर रहे 266 मतदान कार्मिक
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में लगाए गए पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को शनिवार को साकेत महाविद्यालय में प्रशिक्षित किया गया। दो पालियों में दिए गए प्रशिक्षण में 266 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। डीएम ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। साथ ही कार्मिकों को निष्पक्ष मतदान कराने का निर्देश दिया।
साकेत महाविद्यालय में शनिवार को दो पालियों में कई कमरों में पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षित किया। दोनों पालियों में 5004 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
पहली पाली में साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान के पूर्व की जाने वाली कार्रवाई मतदान एजेंट बनाने, बैलेट बॉक्स को सबके सामने खोलने के बाद सील करने, मतदाताओं को बैलेट पेपर देने, अंगुली पर स्याही लगाने के साथ ही मतदान समाप्ति पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
अपर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व डीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण में 266 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इनमें 127 पीठासीन अधिकारी और 139 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।