फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फैजाबाद जनपद और मंडल दोनों का नाम होगा अयोध्या

फैजाबाद जनपद और मंडल दोनों का नाम होगा अयोध्या

Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद जनपद और मंडल दोनों का नाम होगा अयोध्या
फैजाबाद जनपद और मंडल दोनों का नाम होगा अयोध्या, कमिश्नर ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के साथ ही मंडल का नाम भी अयोध्या के नाम पर हो जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव सोमवार सुबह कमिश्नर मनोज मिश्र ने शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में नाम परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने छोटी दीपावली पर अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र आने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई रविवार से शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नाम बदलने को लेकर विभागों से भी आपत्तियां मांगी थी। कागजी कोरम पूरा करने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने नया जनपद अयोध्या होने का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कमिश्नर मनोज मिश्र ने जिले के साथ मंडल मुख्यालय का नाम भी अयोध्या किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया। प्रस्ताव के मुताबिक अयोध्या मंडल में अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी कुल पांच जिले शामिल हैं।

कमिश्नर मनोज मिश्र ने बताया कि जिले के साथ मंडल का नाम भी अयोध्या करने का प्रस्ताव राजस्व परिषद समेत शासन को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार की मुहर लग जाएगी और इसी के साथ जिले व मंडल के नाम से फैजाबाद शब्द इतिहास बन जाएगा।

प्रदेश सरकार से जिले व मंडल का नाम अयोध्या किए जाने साथ ही लगभग 296 साल से चल रहा फैजाबाद का नाम अतीत हो जाएगा। इसके साथ ही फैजाबाद की यादें भी अतीत के फैजाबाद की घटना बनकर रह जाएंगी।

फैजाबाद पहली बार सन 1722 में वजूद में आया था बंगाल के पहले नवाब इस वजूद में लाए थे। इसके बाद दूसरे नवाब ने सैन्य मुख्यालय बनाया तो तीसरे नवाब शुजाउदौला ने लगभग सन 1760 में इसे अवध की राजधानी बनाया था।


लेकिन यह राजधानी का खिताब इसके पास केवल 15 साल रहा। चौथे नवाब आसफुद्दौला ने अवध की राजधानी को फैजाबाद से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया था। इस बीच 1765 में फैजाबाद के चौक, आसफ बाग, अंगऊरी बाग आदि का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed