फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आठ करोड़ से अयोध्या की भूमिगत बिजली लाइन होगा विस्तार

आठ करोड़ से अयोध्या की भूमिगत बिजली लाइन होगा विस्तार

Mon, 10 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आठ करोड़ से अयोध्या की भूमिगत बिजली लाइन होगा विस्तार
अब अयोध्या की गलियों में भी पड़ेगा भूमिगत केबल
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या में बिजली की भूमिगत लाइन के लिए एक बार फिर से शासन की ओर से आठ करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देकर धनराशि जारी कर दी गई है। पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

कार्य का जिम्मा फिर से कंस्ट्रक्शन कंपनी केईआई को सौंपा गया है। हालांकि पिछले एक वर्ष से ज्यादातर इलाकों में कार्य पूर्ण होने के बाद अयोध्यावासियों को सड़क पर लगे पोलों से ही विद्युत सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


इसमें अवशेष कार्य का हवाला देते हुए पावर कॉरपोरेशन ने भूमिगत लाइन से विद्युत सप्लाई किए जाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया है। अब एक बार फिर से बजट के आवंटन के बाद भूमिगत लाइन का कार्य दोबारा शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द ही अयोध्या के लोगों को निर्बाध विद्युत सप्लाई मिल सकेगी। अयोध्या नगर निगम के लोग भूमिगत लाइन का कई वर्षों से सपना संजोए बैठे हुए है। वर्ष 2016 में अयोध्या-फैजाबाद नगर पालिका के लिए अगल-अलग प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।

इसमें अयोध्या नगर पालिका के लिए शासन की ओर से 51.90 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए थे। इसके साथ ही अयोध्या में भूमिगत केबल डालने का कार्य भी किया गया। इसके बाद धनराशि के अभाव में कार्य ठप हो गया।

वर्ष 2017 के बाद से यह कार्य बंद पड़ा हुआ है। इस बीच मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के फैजाबाद डिवीजन की ओर से अयोध्या नगर निगम के लिए फैजाबाद व अयोध्या जोन में भूमिगत केबल बिछाने का संयुक्त प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

इसके लिए शासन से 141.31 करोड़ रुपये मांगे गए। इसमें फैजाबाद जोन में पूरे शहर की विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड किया जाना व अयोध्या में छूटे गली-मोहल्लों में भूमिगत बिजली केबल का विस्तार किया जाना था।

इसके लिए सांसद लल्लू सिंह से लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह समेत कई अन्य लोगों ने पैरवी की। अब इस प्रस्ताव पर शासन की ओर से सिर्फ अयोध्या में छूटे गली-मोहल्लों में भूमिगत केबल के विस्तार के लिए आठ करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

साथ ही एक बार फिर से केईआई कंपनी को अधूरे कार्य को पूर्ण करने का जिम्मा सौंपा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू होगा और अयोध्या की विद्युत व्यवस्था भूमिगत लाइन से संचालित होने लगेगी।

शासन के आठ करोड़ रुपये अयोध्या जोन के लिए आवंटित होने के बाद अवशेष कार्य पूर्ण होने व जल्द ही अयोध्या की विद्युत सप्लाई निर्बाध रूप से संचालित होने की उम्मीद जगी है लेकिन इसमें फैजाबाद जोन को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है।

फैजाबाद जोन के लिए भेजे गए संयुक्त प्रस्ताव पर अभी तक मोहर नहीं लग सकी है। इससे यहां विद्युत व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चलते रहने की आस है। अभी भी फाल्ट के चलते प्रतिदिन तीन से चार घंटे विद्युत कटौती शहर में हो रही है।

साथ ही शहर में कहीं न कहीं बड़े फाल्ट की बात सामने आती रहती है। इसको लेकर शहरवासियों के अलावा अधिकारी व कर्मचारी भी लगातार हलाकान रहते हैं।

मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद के चीफ इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि अयोध्या की भूमिगत बिजली लाइन के लिए शासन की ओर से आठ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।


इससे अयोध्या के गली-मोहल्लों में छूटे कार्यों को पूर्ण किया जाना है। इसके लिए केईआई को जिम्मेदारी दी गई है। कार्य के पूर्ण होने के बाद अयोध्यावासियों को निर्बाध बिजली की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed