{"_id":"5a9ad5504f1c1bbd218b5ebe","slug":"21520096592-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कल से
- पांच केंद्रों पर परीक्षा देंगे 4304 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पांच से शुरू हो रही हैं। जिले के 25 स्कूलों के कुल 4304 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होेंगे। इसके लिए जिले के पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने के लिए तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
मालूम हो कि जिले में सीबीएसई पैटर्न पर कुल 25 विद्यालय संचालित हैं। इनमें दसवीं के कुल 2533 व 12वीं के 1771 छात्र, कुल 4304 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इनकी परीक्षाएं कराने के लिए शहर के टाइनी टाट्स सीनियर सेंकेड्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय व अनिल सरस्वती विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सीबीएसई बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर जिले के दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थी इस बार परीक्षा देंगे। टाइनी टाट्स विद्यालय में 10वीं के 559, 12वी के 517 परीक्षार्थी, केंद्रीय विद्यालय में 10वीं के 546 व 12वीं के 350, आर्मी स्कूल में 10वीं के 607 व 12वीं के 406, जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं में 240 व 12वीं में 155 और अनिल सरस्वती विद्या मंदिर में 10वीं के 581 व 12वीं में 343 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुचारु ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।