{"_id":"5984be2e4f1c1bef2d8b4650","slug":"21501871662-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली निर्माण से आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत
सोहावल (फैजाबाद)। ग्राम पंचायत मजनावां प्रधान के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधान द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पचासों लोगों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को गांव निवासी रामलली, लीलावती, श्यामादेवी, सावित्री, रसिदुलनिसा समेत करीब पचास महिलाएं व पुरुष प्रधान अमरेंद्र सिंह के विरुद्ध लामबंद होकर शिकायत करने उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल धनीराम यादव, केदार सिंह, राजकरन, तुलसीराम, मुस्तकीम, नकछेद, अशोक, विनोद आदि का आरोप है ग्राम प्रधान द्वारा बनवाई जा रही नाली अनियमित है, इससे दलितों के साथ गांव के करीब 25 घर जलभराव में आ जाएंगे। उपजिलाधिकारी एबी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, जांच के बाद ही नाली निर्माण होगा। दोनों पक्षों की बात सुनकर मैंने स्वयं मौके पर जाने की बात कही है। ब्यूरो