फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.5 करोड़ से निखरेगी कंपनी गार्डन की सुंदरता, बजट स्वीकृत

1.5 करोड़ से निखरेगी कंपनी गार्डन की सुंदरता, बजट स्वीकृत

Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
1.5 करोड़ से निखरेगी कंपनी गार्डन की सुंदरता, बजट स्वीकृत
1.5 करोड़ से निखरेगा कंपनी गार्डन
विज्ञापन

अयोध्या। पौराणिक स्थल गुप्तारघाट के पास स्थित कंपनी गार्डन अब आकर्षक और खूबसूरत रुप में नजर आयेगा। प्रदेश सरकार ने इसके सुंदरीकरण के लिए 1.5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रविवार को निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ कंपनी गार्डन का निरीक्षण किया तथा सुझाव दिये।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में पर्यटन की संभावनाओं को बल प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग ने गुप्तारघाट के पास स्थित कंपनी गार्डन को विकसित करने का निर्णय लिया है। कंपनी गार्डन में चारो तरफ बाउंड्रीवाल, छायादार वृक्ष व मॉर्निंग वाक के लिए पथ बनेगा। यहां तैनात चौकीदारों के लिए आवास का निर्माण होगा।
विज्ञापन


कंपनी गार्डन को आकर्षक बनाने के लिए सोडियम व हाईमाक्स के साथ लाइटिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी गार्डन में अभी केवल शहर के लोग ही आते थे। इसको इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र बने। पयर्टकों को लुभाने के लिए कंपनी गार्डन को भी सुंदर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed