{"_id":"5967bd1e4f1c1b722b8b45b1","slug":"201499970846-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों ने मुख्यमंत्री के आदेश को दिखाया ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों ने मुख्यमंत्री के आदेश को दिखाया ठेंगा
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ निजी स्कूलों को नोटिस जारी
फैजाबाद। मुख्यमंत्री के आदेश पर चल रही जांच में भी आठ निजी स्कूलों ने सूचना नहीं उपलब्ध कराई है। नगर शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों को फिर नोटिस जारी करके अंतिम चेतावनी दी है।
नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने उदया पब्लिक स्कूल पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, द कैंब्रियन स्कूल सहादतगंज, टाइनी टाट्स सहादतगंज, अवध इंटरनेशनल स्कूल दर्शन नगर, सनबीम स्कूल रायबरेली रोड, जेबीए एकाडमी गद्दौपुर, कनक किड्स पंचकोसी परिक्रमा मार्ग व न्यू वेब एकेडमी को दोबारा नोटिस जारी कर आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
इसमें कहा है कि, शिकायती पत्र में उल्लिखित मामलों की बिंदुवार साक्ष्य सहित सूचना उपलब्ध नहीं कराकर भ्रामक व अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जबकि प्रश्नगत प्रकरण मुख्यमंत्री केस स्तर से संदर्भित है।
विज्ञापन
नोटिस में चेतावनी दी गई कि तीन दिन में सूचनाएं नहीं देने पर मुख्यमंत्री को आपके विरुद्ध कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि, शिकायतकर्ता मनीष पांडेय ने निजी स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस लेने संबंधी शिकायतें की थीं। मामले मेें पांच स्कूलों ने भ्रामक जानकारी दी तो तीन स्कूलों ने कोई जवाब ही नहीं दिया था।