{"_id":"59821ae44f1c1bb6348b4591","slug":"191501698788-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिले प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिले प्राथमिकता
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगठनिक चुनाव को कांग्रेस ने की बैठक
फैजाबाद। कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव को लेकर जिले के चुनाव अधिकारी अशोक जगते ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव में सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले ऐसी पारदर्शिता पूर्ण व्यवस्था ब्लॉक चुनाव अधिकारियों से बनाई जाए।
कहा कि कहीं कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता न छूटे इसका ध्यान रखना चाहिए। पार्टी कार्यालय कमला नेहरु भवन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के इतिहास और कांग्रेस से गांव गरीबों व देश के लिए किए गए कार्यों को जाने और उसे जन जन तक पहुंचाएं।
लोगों को बताएं कि देश के विकास के जो भी बड़े काम हुए हैं वह कांग्रेस पार्टी की देन है। जिस बड़े कार्यों का उद्घाटन प्रधानमंत्री कर रहे हैं वह कांग्रेस की ही देन है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा और संचालन शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
शहर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि चुनाव अधिकारी ने सांगठनिक चुनाव के प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव इकबाल मुस्तफा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजाल अहमद, पीसीसी चेतनारायण सिंह, जिला महासचिव अकबर अली मेजर ने कहा कि संगठन का चुनाव निष्ठा पारदर्शिता से होगा।
जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने चुनाव अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक में एआईसीसी सदस्य केके सिन्हा, पीसीसी नाजिम हुसैन, जगदीश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन सिंह मौजूद थे।