फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में 3194 घरों को मिलेगा नि:शुल्क पानी

अयोध्या में 3194 घरों को मिलेगा नि:शुल्क पानी

Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में 3194 घरों को मिलेगा नि:शुल्क पानी
अयोध्या में 3194 घरों को मिलेगा निशुल्क पानी
विज्ञापन

अयोध्या। केंद्र सरकार की अटल अमृत योजना के तहत अयोध्या में निशुल्क पानी के कनेक्शन योजना का भूमि पूजन सोमवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विधिविधान पूर्वक अयोध्या के देवकाली वार्ड में किया।

योजना के पहले चरण में शहर के 2375 घरों को निशुल्क वाटर कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इस कार्य के लिए टेंडर भी हो चुका है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जनहित से जुड़ी तमाम योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में अब जनता को निशुल्क वाटर कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। बताया कि दो चरणों में 3194 घरों में निशुल्क वाटर कनेक्शन दिए जाएंगे। पहले चरण में जहां 2375 घरों को और दूसरे चरण में 619 घरों को निशुल्क वाटर कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलनिगम के परियोजना प्रबंधक आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण की योजना का टेंडर हो चुका है। दूसरे चरण के लिए टेंडर शीघ्र ही किया जाएगा।

योजना के भूमि पूजन अवसर पर महंत गौरीशंकर दास, महंत अर्जुन दास, पार्षद रमेश दास, पार्षद अनुज दास, पार्षद नंदलाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष रमापति पांडेय, पार्षद वीरचंद मांझी, सहायक नगर आयुक्त विनयमणि दुबे, पार्षद महेंद्र शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।

जलनिगम के परियोजना प्रबंधक आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि निशुल्क वाटर कनेक्शन योजना के तहत जगह-जगह लगने वाले ट्यूबवेलों की कम्प्युटराईज्ड निगरानी होगी। सभी ट्यूबवेल कम्प्यूटर से जोड़े जाएंगे।

इसके लिए ट्यूबवेलों पर सेंसर लगाया जाएगा। जिससे मोबाइल फोन के जरिए भी इनकी निगरानी की जा सकेगी। इससे हर महीने में कितना पानी खर्च हुआ इसका भी पता चल सकेगा।

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि योजना के क्रम में 30 किमी. वाटर पाइप लाइन के विस्तार का भी काम किया जाना है। जिसका काम शुरू हो चुका है। अब तक अयोध्या नगर क्षेत्र में अलग-अलग चरणों में 66 किमी. वाटर पाइप लाइन विस्तारित किया जा चुका है।


योजना पूरी होते ही नगर में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। लोगों के घरों के गंदे पानी को वाटर पाइप लाइन के जरिए कांशीराम कॉलोनी के पास बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed