फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सब स्टेशन से बिजली ठप, लोगों ने किया हंगामा

सब स्टेशन से बिजली ठप, लोगों ने किया हंगामा

Wed, 12 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सब स्टेशन से बिजली ठप, लोगों ने किया हंगामा
कुमारगंज विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

कुमारगंज (फैजाबाद)। विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज की मशीनों में अचानक खराबी आने के चलते मंगलवार दोपहर से पूरे क्षेत्र में आपूर्ति बंद हो गई। एनडी कृषि विवि समेत पूरे इलाके में कई घंटे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा काटा। किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया।

पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों का कहना है कि उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन अचानक खराब होने से बिजली संकट हो गया है। जेई व एसडीओ ने खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया मगर कई घंटे की मशक्कत के बावजूद देर शाम तक खराबी दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता मनोज सोनकर ने भी कुमारगंज उपकेंद्र पहुंचकर जायजा लिया। कई घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा काटा। हालांकि लोगों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से आए टेक्नीशियन विनोद सिंह व राजीव मिश्र ने देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल होने की बात कही। उधर, महबूबगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में न तो 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है न ही 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं।

जेई को रोस्टर की जानकारी तक नहीं है। बिजली उपकेंद्र बाकरगंज के महबूबगंज फीडर के उपभोक्ताओं के अनुसार चार दिन से बिजली आपूर्ति महज छह से आठ घंटे ही हो रही है। वहीं, भैरीपुर गांव का ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब है, जिससे लगभग 20 एकड़ धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।


किसान हितलाल, सुरेंद्र कुमार, बृजलाल, दिलीप कुमार, रामकुमार आदि ने बताया कि धान की नर्सरी खराब हो रही है। जेई हनुमंत यादव ने बताया कि जैसे ही ट्रांसफार्मर मिलेगा उसे लगाकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed