{"_id":"5b96a776867a557ff8301b6e","slug":"161536599926-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों नें ठगे 30 हजार, सीसीटीवी में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों नें ठगे 30 हजार, सीसीटीवी में दर्ज
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने ठगे 30 हजार, सीसीटीवी में दर्ज
फैजाबाद। नगर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक बैंक के एटीएम से पैसा निकाल कर घर जा रहे युवक से टप्पेबाजों ने डेढ़ लाख के जाली नोट देकर 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
नगर कोतवाली के अलीगढ़ मोहल्ला निवासी आकाश ने सोमवार सुबह सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के एटीएम से 30 हजार रुपए निकाले। पीड़ित के अनुसार जब वह एटीएम से बाहर आया तो दो युवकों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।
उसके अनुसार दोनों ने उसके सामने डेढ़ लाख रुपये गिनकर रुमाल में बांधकर उसको दिए और उससे 30 हजार रुपये ले लिए। घर जाकर जब उसने रुमाल खोला तो उसमें कागज के टुकड़े मिले।
विज्ञापन
तब वह वापस बैंक पहुंचा और इसकी सूचना बैंक अधिकारियों समेत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी व नगर कोतवाल अमर सिंह ने घटना की जानकारी ली व बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाला।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में दो लोग दिखाई दे रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।