फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती

Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती
शुक्रवार को शहर में एक दर्जन स्थानों पर हुई वाहनों की चेकिंग, 895 चालान काटे
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जनपद के विभिन्न थानों व चौकी पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहर में लगभग एक दर्जन स्थानों पर दो व चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई, इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग समेत नशे में वाहन चलाने वालों का चालान किया गया। फैजाबाद के पुलिस लाइन तिराहा, नियावा चौराहा, बेनीगंज, फतेहगंज, सहादतगंज समेत अयोध्या के श्रीराम अस्पताल, टेढ़ी बाजार व रानोपाली पर संबंधित थानों की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पूरे जनपद में 895 चालान किए गए और 1 लाख 16 हजार 3 सौ रुपए जुर्माना भी वसूला। टीएसआई इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि अब रात में भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कर कार्रवाई की जाएगी, मानक से अधिक शराब पीने वालों पर 10 हजार तक का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

9 बसों का चालान, एक जेसीबी सीज
वहीं, परिवहन विभाग द्वारा भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत हाईवे पर बूथ नंबर-4 के पास 9 प्राइवेट बसों के पास आवश्यक कागजात व परमिट न होने पर उनका चालान किया गया, जबकि एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन फरीउद्दीन व उदित नारायन समेत यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करें : एसएसपी
एसएसपी फैजाबाद सुभाष सिंह बघेल ने जनपद के लोगों से अपील की कि वो यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं के मुकाबले वाहन दुर्घटनाओं में लोगों की ज्यादा मौत होती है, ऐसे में जरूरी है कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे। उन्होंने चेतावनी भी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed