फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उद्धव रामलला से करेगें कामना, जल्द शुरू हो राममंदिर निर्माण

उद्धव रामलला से करेगें कामना, जल्द शुरू हो राममंदिर निर्माण

Sun, 16 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
उद्धव रामलला से करेगें कामना, जल्द शुरू हो राममंदिर निर्माण
अयोध्या। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार सुबह 10 बजे रामलला का दर्शन करेंगेे। उनके दौरे की तैयारी को लेकर अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रवक्ता सांसद संजय राउत ने कहा कि चुनाव के बाद सभी सांसदों के साथ उद्धव ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं।
विज्ञापन



जब नवंबर में वह आए थे तो कहा था कि चुनाव बाद फिर आएंगे। वहीं वादा निभाने वे अयोध्या आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे रामलला से जल्द राममंदिर निर्माण शुरू होने की कामना करेेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में ही राममंदिर बनेगा। हमारे लिए मोदी व अमित शाह ही सुप्रीम कोर्ट हैं।
विज्ञापन



शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि राममंदिर मामले पर बीजेपी ही रूपरेखा तय करेगी, हम केवल घटक दल हैं। राममंदिर के लिए सरकार को याद दिलाने की जरूरत नहीं है, 2019 का जो बहुमत मिला है वह राममंदिर निर्माण के लिए ही मिला है। अगला चुनाव राममंदिर मुद्दे पर नहीं लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि रामलला हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि आस्था के विषय हैं। राम के नाम पर न वोट मांगा है और न कभी मांगेंगे।


अयोध्या मामला सुप्रीम कोर्ट में है कैसे हल निकलेगा? इस सवाल के जवाब पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि सभी बातें सुप्रीम कोर्ट से हल नहीं होतीं। जनता की न्यायालय सबसे बड़ी न्यायालय होती है।


सरकार मजबूत है। सभी समस्या का समाधान निकाल सकती है। हमारे लिए तो मोदी व शाह ही सुप्रीम कोर्ट हैं। कहा कि मंदिर का नारा न तो शिवसेना भूली है न ही आरएसएस।



विहिप व भाजपा सबको याद है। पुलवामा के बाद राष्ट्रवाद का मुद्दा आ गया था तो हमने तय किया था कि राममंदिर की बात करते हुए राष्ट्रवाद का मुद्दा रखते हैं। एक सवाल के जवाब में बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी से अलांइस हो चुका है। सीटों का भी बंटवारा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed