{"_id":"6b00a5ab26662f125d02fa14","slug":"five-percent-payment-to-construction-agencies-withheld-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163443-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निर्माण एजेंसियों का पांच फीसदी भुगतान रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निर्माण एजेंसियों का पांच फीसदी भुगतान रोका
Sat, 21 Nov 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण करते निर्माण समिति के अध्यक्ष।
अयोध्या। राम मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण पूरा हो चुका है। अब लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के जिम्मे कोई बड़ा निर्माण कार्य शेष नहीं है। निर्माण कार्यों का फाइनेंशियल क्लोजर दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। हालांकि, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों का पांच फीसदी भुगतान रोककर रखा गया है। ये एजेंसियां अगले तीन वर्षों तक सामने आने वाली कमियों को दूर करेंगी।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को मंदिर परिसर में चल रहे और पूरे हो चुके निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान तैयार की गई संपत्तियों में परकोटा को छोड़कर बाकी सभी ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को निर्माण कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पत्थरों पर मौसम के प्रभाव और तापमान में बदलाव से उनके सिकुड़ने-फैलने जैसी स्थितियों के कारण भविष्य में कुछ कमियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में निर्माण एजेंसियों को अगले तीन वर्षों तक उनकी जिम्मेदारी निभानी होगी। ट्रस्ट की ओर से कोई कमी चिह्नित किए जाने पर संबंधित एजेंसी उसे दुरुस्त करेगी। गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही रोकी गई पांच फीसदी राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
दिसंबर 2027 में पूरा होगा राम मंदिर संग्रहालय
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि सरयू नदी के निकट प्रस्तावित राम मंदिर संग्रहालय के निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई जाएंगी। प्रत्येक गैलरी की अलग विषयवस्तु होगी। किस कक्ष में क्या प्रदर्शित किया जाएगा और किस तरह की कहानी प्रस्तुत की जाएगी, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। सभी 20 गैलरी के लिए अलग-अलग टेंडर जारी करने की तैयारी है। संग्रहालय का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।