Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A surge of faith within a five-kos spiritual perimeter

Ayodhya News: पांच कोस की आध्यात्मिक परिधि में उमड़ी आस्था

Sat, 21 Nov 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith within a five-kos spiritual perimeter
पंच कोसी परिक्रमा में भजन गाते श्रद्धालु।
अयोध्या। ...कहीं रामनाम की गूंज।...कहीं लोकगीतों की स्वर लहरियां तो कहीं थके कदमों को संबल देता जय श्रीराम का उद्घोष। पांच कोस की परिधि में मानो पूरी रामनगरी सिमट आई थी।...आस्था की इस मानव माला में कोई नंगे पांव चल रहा था तो कोई अपने नन्हे बच्चे को गोद में उठाए संकल्प को पूरा करने के लिए आतुर था। 24 घंटे तक चली परिक्रमा में श्रद्धा का जोश दिखाई दिया। प्रशासन ने 50 लाख श्रद्धालुओं के पंच कोसी परिक्रमा करने का दावा किया है। आईबी ने अपनी रिपोर्ट में परिक्रमार्थियों की संख्या 30 लाख बताई है।
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी पर परिक्रमा का मुहूर्त बृहस्पतिवार रात 2:30 बजे से था लेकिन श्रद्धालुओं ने मुहूर्त से पहले ही परिक्रमा शुरू कर दी। इसके बाद श्रद्धालुओं का कारवां ऐसा बढ़ा कि रात होते-होते पूरा परिक्रमा मार्ग भक्तों से पट गया। रातभर परिक्रमा पथ पर मानव शृंखला चलती रही। जय श्रीराम, जय सरयू मैया, अयोध्या धाम की जय और हनुमंतलला के जयकारों...से वातावरण गुंजायमान रहा। कहीं महिलाएं मंगलगीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं तो कहीं साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन के साथ परिक्रमा कर रही थीं।
विज्ञापन

परिक्रमा की एक खास तस्वीर उन परिवारों की भी रही, जिनके साथ छोटे बच्चे थे। माताएं कभी बच्चों को पैदल चलातीं तो कभी गोद में लेकर आगे बढ़ती रहीं। बुजुर्ग श्रद्धालु रास्ते में थोड़ी देर विश्राम करते, फिर रामनाम का संबल लेकर चल पड़ते। परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु पवित्र भूमि को नमन कर अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिरों की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी में देर रात तीन बजे से ही शुरू हो गए दर्शन
रामलला के दरबार से लेकर हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। देर शाम तक रामलला के दरबार में करीब 80 हजार श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके थे। कई श्रद्धालुओं ने परिक्रमा के बाद सरयू में स्नान किया और फिर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के पट डेढ़ घंटे पहले 3:30 बजे ही खोल दिए गए। यहां करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी रही।

नए परिक्रमा पथ ने मोहा मन, बदला अनुभव
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा में इस बार श्रद्धालुओं के लिए नया परिक्रमा पथ आकर्षण का केंद्र रहा। इस बार 80 फीट चौड़े परिक्रमा पथ ने आस्था की राह आसान की। चौड़ी और व्यवस्थित राह पर चलते हुए श्रद्धालुओं को पहले की अपेक्षा अधिक सहजता का अनुभव हुआ। परिक्रमा कर रहे स्थानीय निवासी संजय मिश्र ने कहा कि पहले संकरे पथ थे अब मार्ग के बेहतर स्वरूप, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। कई स्थानों पर श्रद्धालु रुककर नए मार्ग की बनावट और आसपास विकसित हुए धार्मिक परिवेश को निहारते रहे, सेल्फी, रील और वीडियो लेते रहे।


अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने की परिक्रमा
अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने भी पंचकोसी परिक्रमा कर पुण्यार्जन किया। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने पंचकोसी परिक्रमा की इससे पहले उन्होंने 14 कोसी परिक्रमा भी की थी। डीआईजी सोमेन बर्मा व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भी पंचकोसी परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भी पंचकोसी परिक्रमा करते नजर आए। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय भी परिक्रमा पथ को नंगे पांव नापते दिखे।

पंच कोसी परिक्रमा में भजन गाते श्रद्धालु।

पंच कोसी परिक्रमा में भजन गाते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed