{"_id":"6b00a4b242df9de343010436","slug":"ayodhya-cantt-janakpurdham-express-will-consist-of-17-coaches-ayodhya-news-c-13-1-lko1004-2017955-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 17 कोच की होगी अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 17 कोच की होगी अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस
Sat, 21 Nov 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम के बीच ट्रेन सेवा की शुरुआत 23 नवंबर को होगी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस (15596) को हरी झंडी दिखाने की तैयारी है। ट्रेन में 17 कोच होंगे और एक बार में करीब 1200 यात्री सफर कर सकेंगे। शुभारंभ समारोह के लिए स्टेशन परिसर में जीआरपी के सामने मंच बनाया जाएगा। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
रेलवे ने दोनों धार्मिक शहरों के बीच 604 किलोमीटर की साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। यह ट्रेन बिहार के रास्ते करीब 19 घंटे में सफर पूरा करेगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि शुभारंभ समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। यह रात 10:13 बजे गोरखपुर और अगले दिन तड़के 1:50 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4:42 बजे सीतामढ़ी और 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। यहां से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर नेपाली समयानुसार दोपहर 12:40 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन प्रत्येक शनिवार को नेपाली समयानुसार दोपहर 1:10 बजे जनकपुरधाम से चलेगी। रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। रास्ते में जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज और गोरखपुर में ठहराव होगा।
स्लीपर के आठ और थर्ड एसी के पांच कोच
ट्रेन में आठ स्लीपर, पांच थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, दो जनरल और एक लगेज व गार्ड कोच होगा। स्लीपर में 640, थर्ड एसी में 360, सेकेंड एसी में 54 और जनरल में करीब 200 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। ट्रेन में पार्सल भेजने की सुविधा भी प्रस्तावित है।
कन्फर्म टिकट पर ही कर सकेंगे सफर
अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस में केवल कन्फर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति होगी। इसमें आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। भारत और नेपाल के नागरिक पहचान पत्र के आधार पर आरक्षण करा सकेंगे। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल एप और रेलवे आरक्षण केंद्रों से होगी। तत्काल और प्रीमियम तत्काल कोटे की सुविधा नहीं मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक रियायत, महिला और वीआईपी कोटा भी लागू नहीं होगा। रेलवे पास, विधायक कूपन और मिलिट्री वारंट पर भी यात्रा नहीं कर सकेंगे। टिकट खोने पर डुप्लीकेट टिकट और बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी नहीं होगी।