फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कार्यकर्ताओं के बलिदान को नमन : मुकुट बिहारी

कार्यकर्ताओं के बलिदान को नमन : मुकुट बिहारी

Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के बलिदान को नमन : मुकुट बिहारी
भाजपा के सम्मेलन में जनसंघ काल के कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन

फैजाबाद। भाजपा ने पं. दीनदायाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को संगोष्ठी व कार्यकर्ता सम्मेलन विवेक सृष्टि अयोध्या में आयोजित किया। इसमें जनसंघकालीन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि, जिन कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी एवं सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाया।
विज्ञापन


उनके बलिदान को नमन करते हुए वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर ने कहा कि, जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं ने अपने त्याग व समर्पण की जो नींव रखी है उसी वैचारिक आधार पर हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे विवेक सृष्टि के अध्यक्ष डॉ. चैतन्य ने कहा कि, पं. दीनदायाल उपाध्याय के जन सामान्य के प्रति एकात्म भाव से जो विचार विकसित हुआ है। उसमें राजनीतिक क्षेत्र में एक नया आलोक प्रदर्शित हुआ है।


कार्यक्रम में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता व अशोक कसौंधन को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। जनसंघ काल के कार्यकर्ता मनमोहन दास, सत्यनारायण तिवारी, डॉ. बांके विहारी मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र तिवारी, पूर्व विधायक रामदेव आचार्य, डॉ. आनंद प्रसाद त्रिपाठी, वीरभान प्रताप सिंह, आदित्य नारायण मिश्र, कन्हैयालाल त्रिपाठी, रमापति पांडेय आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, सुधीर सिंह सिद्धृ, राधेश्याम त्यागी, अमित तिवारी, अभिषेक मिश्र, प्रवीण सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed