फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रुदौली में महिला की चोटी कटी!

रुदौली में महिला की चोटी कटी!

Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रुदौली में महिला की चोटी कटी!
अखैयामऊ गांव में शनिवार सुबह खेत में काम कर रही भी महिला
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर मखदूमी के अखैयामऊ गांव में शनिवार सुबह खेत में काम कर रही एक महिला की चोटी कट गई। चौंकाने वाली बात यह है कि उस समय उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी काम कर रही थीं मगर किसी को पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस प्रशासन इसे महज अफवाह बता रहा है।

अखैयामऊ गांव निवासी वंशीलाल की पत्नी जयकहा (40) ने चोटी काटे जाने का दावा किया है। महिला ने बताया कि वह पड़ोस की तीन महिलाओं सुमित्रा, निर्मला व ऊषा के साथ खेत में धान की निराई कर रही थी। इसी बीच अचानक उसकी चोटी के कुछ बाल कट गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि वह कटी चोटी देखते ही बेहोश हो गई। साथ काम कर रही महिला सुमित्रा ने बताया कि वह भाग कर जयकहा के घर पहुंची और उसके परिवारीजनों से वाकया बताया। बेहोशी की हालत में उसे परिवारीजन घर लाए और यहां पर पानी के छींटे मारने पर महिला को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद महिला अभी सहमी हुई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव व सीओ विक्रम सिंह भी गांव पहुंचे और महिला से पूछताछ की।

महिला के बालों से नहीं मैच कर रहे कटे बाल
चोटी कटने की घटना महज एक अफवाह है, मौके पर गई पुलिस टीम ने मिले बाल व महिला के बालों का मिलान किया है जो एकदम मैच नहीं करता है। मेरी लोगों से अपील है कि इस तरह की अफवाहों से सावधान रहे। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी

जांच में भ्रामक पाई गई घटना
चोटी काटने की घटना अब तक की जांच में भ्रामक पाई गई है। आम जन को इस तरह की अफवाह से बचना चाहिए।
-गिरजेश चौधरी, एसडीएम

ध्यान आकर्षित करने के लिए फैलाते अफवाह
लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए चंद लोग इस तरह की अफवाह फैलाते हैं। इससे उनको आनंद की प्राप्ति होती है और वे चाहते हैं कि भयाक्रांत मनोदशा और बढ़े। वहीं दूसरी ओर कुछ बनावटी व्यक्तित्व के लोग भी इसमें शामिल होकर आगे चेन बनाकर अफवाह फैलाते रहते हैं। कुछ शरारती तत्व भी आग में घी डालने का काम करते हैं। ऐसे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
-डॉ. आलोक मनदर्शन, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed