{"_id":"5c47568ebdec227394029eda","slug":"141548179086-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राम मंदिर निर्माण में विलंब क्यों.. पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राम मंदिर निर्माण में विलंब क्यों.. पर होगी चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राम मंदिर निर्माण में विलंब क्यों.. पर होगी चर्चा
अयोध्या। रामराज स्थापना महासंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि 27 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित राम नाम की ईंट रखकर प्रतीकात्मक राममंदिर निर्माण शुरू किए जाने के कार्यक्रम को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली है।
उन्होंने बताया है कि मंगलवार को आईजी से मुलाकात के बाद कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है। अब उसी दिन राम मंदिर निर्माण में विलंब क्यों.. पर चर्चा की जाएगी।
रामराज स्थापना महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को शहर के बस स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महामंच चाहता है कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण जल्द हो लेकिन सभी के सहयोग से शुरू हो।
विज्ञापन
इसी के तहत महामंच ने 27 जनवरी को राम नाम की ईंट रखकर प्रतीकात्मक राम मंदिर निर्माण का श्रीगणेश किया जाना था, इसके लिए मंगलवार को अधिकारियों से मुलाकात की गई।
अधिकारियों का तर्क यह था कि जब मामला सुप्रीमकोर्ट में तो किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके मद्देनजर महामंच ने अपने कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है।
अब राम मंदिर निर्माण पर विलंब क्यों विषय पर चर्चा की जाएगी। इसमें विशेष वक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विमलेश अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।