{"_id":"5c44c1c2bdec2256646aa730","slug":"141548009922-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार
अयोध्या। प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय भूसरेड्डी ने सर्किट हाउस में गन्ना विभाग के अधिकारी व चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गन्ना मूल्य भुगतान, पर्ची वितरण, कमीशन आदि की समीक्षा की। जिले में समय से गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कड़ी फटकार लगाई व अनेक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी शनिवार रात करीब 9 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने पेराई सत्र 2018-19 में चीनी मिलों द्वारा की जा रही गन्ना खरीद एवं गन्ना मूल्य व विकास कमीशन के भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान चीनी मिल मोतीनगर, रौजागांव व अकबरपुर द्वारा गन्ना आपूर्ति अधिनियम के अंतर्गत खरीदे गए गन्ने का नियत अवधि में भुगतान न करने पर मिल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
वहीं, अकबरपुर चीनी मिल द्वारा विकास कमीशन का भुगतान न करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए एस्क्रो अकाउंट का संचालन स्वयं करने का निर्देश दिया। मसौधा चीनी मिल को अन्य चीनी मिलों की भांति ही नेफ्ट के माध्यम से गन्ना मूल्य भुगतान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
समीक्षा में पेराई क्षमता के अनुरूप चीनी मिलों द्वारा पेराई न करने पर चीनी मिलों के इंडेंट की समीक्षा करते हुए इंडेंट बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पेपर पर्ची के स्थान पर गन्ना किसानों के अधिक से अधिक मात्रा में एसएमएस पर्ची उपलब्ध कराई जाय। जिसके लिए सभी गन्ना समितियों को पांच-पांच गन्ना क्रय केंद्रों का चयन करके उनसे संबद्ध समस्त किसानों का मोबाइल नंबर पांच दिन के भीतर प्राप्त करें।
साथ ही समानुपातिक गन्ने की खरीद सुनिश्चित कराने व गन्ना किसानों के आमदनी में वृद्धि के लिए किसानों से टे्रंच विधि से गन्ना बोवाई करने की अपील की। इस दौरान संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. बीबी सिंह, संयुक्त गन्ना आयुक्त क्रय विश्वेश कनौजिया, उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल, सचिव सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।