{"_id":"5c1699cfbdec22572249c040","slug":"141544985039-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोगरा युद्ध स्मारक पर अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
अयोध्या। भारतीय सेना के इतिहास में 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के डोगरा युद्ध स्मारक पर अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट बिग्रेडियर ज्ञानोदय ने बताया कि वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत हुई थी। इस युद्ध के अंत में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था और भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। बताया इस युद्ध में करीब 39 सौ भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। वीरता के जश्न को मनाने के लिए 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डोगरा रेजीमेंट सेंटर के डोगरा युद्ध स्मारक में वीर शहीदों के नाम जिन्होंने अपने देश के लिए प्राणों की आहुति दे दी उन्हें याद करते हुए सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।