फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   13 to October 28 will be cut power

13 से 28 अक्तूबर तक नहीं होगी विद्युत कटौती

Mon, 05 Oct 2015 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम अनिल ढींगरा ने लोगों का आह्वान किया सभी पर्व एवं त्योहार को मिलजुलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ किसी को नहीं करने दिया जाएगा। वह चाहे जितना रसूखदार हों।
विज्ञापन


अपील की कि सोशल मीडिया के संदेशों पर बिल्कुल ध्यान न दें। ऐसे संदेश विदेशों से भी प्रसारित किए जा सकते हैं। 13 से 28 अक्टूबर तक जुड़वा शहर विद्युत कटौती से मुक्त रहेंगे। रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम ने मोहर्रम में ताजियादार कमेटी के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक बुलाई थी।

कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति और ताजियादार कमेटी के पदाधिकारी दोनों त्योहारों को आपस में सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक कर तय योजनाओं को संयुक्त प्रेसवार्ता कर उसे अमली जामा पहनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बहुत अच्छी बात है जो प्रदेश ही नहीं देश को एक अलग तरीके का संदेश देने के साथ मिसाल कायम करेगी। एसएसपी मोहित गुप्ता ने कहा कि सभी मिलकर एक दूसरे के त्योहार को शांति सद्भाव एवं भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराएंगे।

नवयुवकों को अच्छे व्यवहार एवं दूसरे धर्मों के आदर का पाठ भी पढ़ाएं। कहा कि आयोजनों के अवसर पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगी। चिंता एवं घबराने की आवश्यकता नहीं है।

असामाजिक तत्वों से कानून कड़ाई से निपटेगा। बताया गया कि पर्याप्त पुलिस दल के साथ सीसीटीवी, वीडियो कैमरा, मोबाइल व ड्रोन के माध्यम से सभी पर निगाहें रखने के साथ सुरक्षा प्रदान की जाएगी।


बैठक में एसपी आरए कुलदीप नारायण, सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडे, एसडीएम सदर अमित सिंह, ईओ रविशंकर शुक्ल व कमेटियों के सदस्य मौलाना मुख्तारून हसन, अफजाल अहमद, मुनीर आबदी, जाकिर हुसैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed