फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   13 people including commissioner's mother found corona infected

कमिश्नर की मां समेत 13 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 people including commissioner's mother found corona infected
अयोध्या। जिले में शनिवार को कमिश्नर की बुजुर्ग मां समेत 13 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, आइसोलेशन का समय पूरा होने पर 17 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 66 हो गई है।
विज्ञापन

कमिश्नर नवदीप रिणवा की 75 वर्षीय मां को सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर शुक्रवार को उनका नमूना लिया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। सामान्य लक्षण होने के कारण नगरीय स्वास्थ्य केंद्र अब्बू सराय की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में उन्हें आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य टीम ने आवास परिसर में रहने वाले सभी कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों समेत करीब 35 लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया। किसी में भी किसी तरह का गंभीर लक्षण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को आई 1746 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मुकेरी टोला, कनीगंज, जिला जेल, मसौधा ब्लॉक के गंजा, मिर्जापुर, छतिरवा, बीबीपुर, भरतकुंड, मदरसा महामाया ब्लॉक के लालपुर व सोहावल के कांटा में एक-एक मरीज संक्रमण की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed