फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अचानक हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव

अचानक हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव

Sat, 01 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अचानक हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव
30 मिमी. बारिश से जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन


फैजाबाद। सुबह से हो रही उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को दोपहर बाद निजात मिल गई। शहर से लेकर देहात तक अचानक हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। अनेक गलियां जलमग्न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

वहीं मौसम खुशनुमा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में औसतन 30 मिमी. बरसात दर्ज की गई है। शुक्रवार को सुबह आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी का कहर शुरू हो गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद ज्यादातर इलाकों में एकाएक तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे हुई बरसात से शहर की गलियां जलमग्न हो गईं। शहर के रोडवेज परिसर, सिविल लाइंस, तहसील परिसर, कंधारी बाजार समेत अनेक इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति देवकाली तिराहा, देवकाली ओवरब्रिज, संघा कोल्ड स्टोरेज के बगल पटवारी का पुरवा को जाने वाले मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में रही। हालांकि सायंकाल मौसम खुशनुमा होने से लोग घरों से निकलकर मौसम का आनंद लेते देखे गए।


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि जिले भर में औसतन 30 मिमी. बरसात दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटों में आसमान में बादल छाए रहने व मध्यम वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed