{"_id":"598608524f1c1b5f418b475d","slug":"11501956178-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल पर हमले के विरोध में फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल पर हमले के विरोध में फूंका पीएम का पुतला
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन
फैजाबाद। गुजरात के बांसकांठा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले के विरोध में कांग्रेसजनों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई न हुई तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन चलाएंगे।
पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मार्च निकाला। इसके बाद रिकाबगंज चौराहे पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। मार्ग जाम कर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया।
कहा कि अहंकार में डूबी भाजपा के गुंडे कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उन पर कड़ी कार्रवाई न की गई तो कांग्रेसजन आने वाले समय पर उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, अफजाल अहमद, नाजिम हुसैन, हरे कृष्ण गुप्त, बृजेश सिंह मौजूद थे।