फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बायो मेडिकल वेस्ट की दो सदस्यीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

बायो मेडिकल वेस्ट की दो सदस्यीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Tue, 14 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बायो मेडिकल वेस्ट की दो सदस्यीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण
बीकापुर। लखनऊ से आई बायो मेडिकल वेस्ट की दो सदस्यों की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिया। टीम ने मेडिकल कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। जांच टीम में दीपक कुमार और रोहित मौर्य शामिल थे।
विज्ञापन



सीएचसी में ओपीडी, प्रसूता भर्ती, वार्ड जनरल, भर्ती वार्ड, ओटी, एक्स रे रूम, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, शौचालय जेएसवाई वार्ड सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




परिसर में कई जगह गंदगी और कूड़ा मिलने पर उन्होंने अधीक्षक को सफाई का निर्देश दिया। शौचालय भी गंदा मिला। अस्पताल से निकलने वाले मेडिकल कचरे, खाली हुई दवा की शीशी इस्तेमाल हो चुके डिस्पोजल सिरिंज सहित अन्य मेडिकल कचरा के अलावा इमरजेंसी और प्रसूता वार्ड से निकलने वाले कचरे को सही निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इमरजेंसी के सामने दीवाल के किनारे खाली दवा की शीशी और अन्य मेडिकल कचरा पड़ा होने और सफाई कर्मियों से मेडिकल कचरे का अवशेष जलाने को लेकर उन्होंने फटकार भी लगाई।


टीम ने जांच पड़ताल के बाद जांच रिपोर्ट तैयार की। इस मौके पर अधीक्षक वेद प्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, डॉ. सतीश चंद्रा, डॉ. सादाब, फार्मासिस्ट अनुराग मिश्र, गिरधारी लाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



जांच अधिकारी रोहित मौर्य ने बताया कि साफ सफाई कुछ हद तक ठीक मिली है। जहां कमी मिली है वहां सुधार करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed