फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नगर से गांव तक खूब छलका होली का रंग

नगर से गांव तक खूब छलका होली का रंग

Sat, 03 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नगर से गांव तक खूब छलका होली का रंग
शहर से गांव तक खूब छलका होली का रंग
विज्ञापन

- होरियारों ने खूब मचाया धमाल, कपड़े फाड़े-रंग पोते
- हर तरफ रही होली की मस्ती, गुझिया-पकवान खाए
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। रंगोत्सव के पर्व पर होली का रंग सुबह से दोपहर 12:30 बजे तक नगर से गांव तक खूब चटख दिखा। शुक्रवार को चौक, चौराहों से गलियों तक एक-दूसरे पर दोपहर तक रंग और अबीर-गुलाल उड़ेले जाते रहे। इसके बाद देर शाम तक लोग एक-दूसरे के घर जाकर गले मिले और गुझिया-पकवान खाए। सख्त सुरक्षा इंतजाम के चलते कहीं किसी अप्रिय की घटना की सूचना नहीं है। हालांकि होली के दौरान नशे के सेवन हुई घटनाओं से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
होली की सुबह हुई तो शहर से गांव तक चहुंओर होली के जश्न का माहौल बन गया। सड़कों पर बच्चों व युवाओं की टोलियां पिचकारियों के साथ उतर पड़ीं। बुरा न मानो होली है, के बीच सड़क से गुजरने वालों के कपड़े पिचकारी से छूटे रंगों से सराबोर होते रहे। चेहरे पर रंग और कालिख पोते जाने से लोगों की पहचान मुश्किल थी। रिकाबगंज, चौक, नाका, साहबगंज, मोदहा, गुदड़ीबाजार, फतेहगंज के साथ ही रामनगरी के चौक-चौराहों पर ड्रम में घुले लाल-हरे, नीले-पीले रंगों के घोल एक नहीं, कई थे। किसी को पिचकारी की चाह थी तो कुछ जग, लोटे गिलास से ही रंग उलेच रहे थे। शायद ही कोई ऐसा रहा हो, जो इनकी नजरों से बच सके। दोपहर तक सड़क पर जश्न का ऐसा माहौल रहा कि कोई भी इससे अछूता न रह सका। बच्चों के साथ बड़ों ने भी अबीर-गुलाल उड़ाए और चेहरों पर मल कर बधाइयां दी। दोपहर 12:30 के बाद रंगों की बौछार थमी तो नहा-धोकर नए कपड़े पहनकर लोग एक दूसरे को गले लगाने और बधाइयां देने घरों से बाहर निकल पड़े। महिलाओं और पुरुषों की टोलियां एक जगह से दूसरी जगह, एक घर से दूसरे घरों तक देर रात तक पहुंचती रही। गुझिया, चिप्स, पापड़ और मिठाइयां खिलाकर स्वागत करते रहे।
विज्ञापन


रामनगरी में भगवान के विग्रह के सामने भक्तों ने खेली होली : अयोध्या। यह होली के हुलास में आस्था की डुबकी थी। शुक्रवार को कनक भवन में ऐसी ही होली पूरी रौ से दिखाई पड़ी। अर्चक के नेतृत्व में भक्त पूरे भाव से अबीर-गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियां भगवान को अर्पित करते रहे, फिर प्रसाद स्वरूप वे यही गुलाब और गुलाल शिरोधार्य कर एक-दूसरे के मत्थे और गाल पर मलते रहे और फिर हवा में उड़ाकर उल्लास व्यक्त करते रहे। संगीत की महफिल भी सजी भक्ति और अध्यात्म की चासनी में डूबे गीतों ने हर सुनने वाले को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम बल्लभाकुंज, श्रीकालेराम मंदिर, बिड़ला धर्मशाला, हनुमान बाग में भी होली की धूम अध्यात्म और संस्कृति का रंग प्रगाढ़ कर गई। मंदिर में विराजमान राम, लक्ष्मण और सीता की सजी आकर्षक प्रतिमा पर गुलाल अर्पित कर भक्ति रस में डूबे होली गीतों के बीच होली का उत्सव परवान चढ़ा। इसी तरह हनुमानगढ़ी, सद्गुरु सदन, तुलसी दास जी की छावनी, कनक महल, विअहुति भवन सहित रसिक परंपरा के मंदिरों में भी होली का उल्लास छाया रहा। यहां भक्ति और अध्यात्म से स्फुरित होली ने साधु-संतों को बखूबी हुलसित किया।

सतर्क रहा प्रशासन : होली और जुमे की नमाज को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सुबह से ही यूपी-100 समेत पुलिस के गश्ती वाहन गली मोहल्ले में गश्त करते रहे। दोपहर 12:30 बजे के बाद पुलिस ने सड़क पर होली खेल रहे लोगों को घर जाने की अपील करना शुरू कर दिया, हालांकि अधिकांश जगहों पर लोग स्वयं ही घर चले गए। वहीं, फैजाबाद शहर में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी विक्रांत वीर, नगर कोतवाल अमर सिंह, कैंट एसओ राजेश सिंह व महिला थाने की प्रभारी प्रियंका पांडेय ने भारी पलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं, अयोध्या में सीओ राजू साव, अयोध्या कोतवाल अरविंद पांडेय व एसओ रामजन्मभूमि राजीव सिंह अपनी टीम के साथ दिन भर गश्त पर रहे। ग्रामीण इलाकों में एसपी ग्रामीण संजय कुमार दिन भर ग्रामीण क्षेत्रों का हाल लेते रहे।

होली का दूसरा दिन पुलिस के नाम : होली और जुमे की नमाज सकुशल निपटाने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़े और एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। इस दौरान एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सदर अरविंद चौरसिया, सीओ अयोध्या राजू साव, आरआई हरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने जमकर मस्ती की। वहीं, शाम को पुलिस लाइन ग्राउंड में ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, इसमें जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed