फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव:

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव:

Thu, 15 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव:
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: दो बीडीसी और 22 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

-तीन प्रधान पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
फैजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य और 22 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। जिले के तीन प्रधान पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हें गुरुवार को प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए। मतदान 22 फरवरी को सुबह सात से शाम को पांच बजे तक डाला जाएगा। 24 फरवरी सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जिले में तीन ग्राम पंचायतों मया ब्लॉक के बनगवां, रुदौली के भेलसर और अमानीगंज के चंदौरा के रिक्त प्रधान पद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। मसौधा ब्लॉक के वार्ड संख्या 31 और तारून के वार्ड संख्या 24 के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के साथ ही 75 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराए जाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को नाम वापसी के बाद दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इनमें मसौधा ब्लॉक के वार्ड संख्या 31 से माधुरी और तारून के वार्ड संख्या 24 से रामजीत चुने गए हैं। प्रधान पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। नाम वापसी के बाद मयाबाजार के बनगवां मेें प्रधान पद के लिए पांच, रुदौली के भेलसर में पांच और अमानीगंज के चंदौरा में चार प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 75 पदों के सापेक्ष कुल 27 पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इनमें पांच के नामांकन पत्र खामियों के चलते रद्द कर दिए गए। 22 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 48 पद अब भी रिक्त रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed